8th Class Result Rajasthan Board
हर साल की तरह इस वर्ष भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं का परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
यदि आप भी एक अभिभावक या छात्र हैं और जानना चाहते हैं कि कैसे रिजल्ट देखा जाए, रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होती है, और यदि कोई गलती हो तो क्या करें — तो यह ब्लॉग आपके लिए है।
इस लेख में हम 8वीं कक्षा के परिणाम से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से बताई गई है , जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सकें और आगे की योजना बना सकें।
8th Class Result Rajasthan Board 2025 की मुख्य बातें
परीक्षा आयोजन संस्था: Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE)
परीक्षा का नाम: Class 8th Board Exam
परीक्षा वर्ष: 2025
रिजल्ट घोषित होने की तारीख: 26 मई 2025
रिजल्ट मोड: ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in
8th Class Result Rajasthan Board कैसे चेक करें?
राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 8वीं के परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किए हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:
सबसे पहले राजस्थान शिक्षा विभाग की Official website https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/पर जाएं।
Home page पर “8th Class Result 2025” का लिंक दिखाई देगा — उस पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपसे “Roll Number” मांगा जाएगा ।
Roll Number fill करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई या जाएगा ।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें।
8th Class Result पर क्या क्या जानकारी होती है
Student Name
Roll Number
Date of Birth
Registration Number
School Name
District
Subject-wise Marks
Total Marks
Pass/Fail Status
Grade
ग्रेडिंग सिस्टम
| प्रतिशत (%) | ग्रेड |
|---|---|
| 91-100 | A+ |
| 76-90 | A |
| 61-75 | B |
| 41-60 | C |
| 0-40 | D (असफल) |
अगर रिजल्ट में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
यदि आपके “8th Class Result Rajasthan Board” में किसी प्रकार की त्रुटि है, जैसे कि नाम मे , अंक में गड़बड़ी हो या अन्य कोई तकनीकी त्रुटि हो, तो
सबसे पहले अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करें।
बोर्ड से संपर्क कर त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
इसके लिए कुछ दस्तावेज़ जैसे कि आधार कार्ड, पुरानी मार्कशीट आदि की ज़रूरत पड़ सकती है।
आगे की तैयारी कैसे करें
“8th Class Result Rajasthan Board” देखने के बाद अब बारी है अगले कदम की योजना बनाने की। यह वह समय है जब छात्रों को आत्ममूल्यांकन कर यह तय करना चाहिए कि उन्हें कक्षा 9वीं में किस विषय में अधिक ध्यान देना है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों का मार्गदर्शन करें और उनमें आत्मविश्वास बनाए रखें।
बच्चों को नियमित पढ़ाई की आदत डालें।
नए विषयों की समझ विकसित करने में मदद करें।
यदि किसी विषय में कमजोरी है, तो उसके लिए अतिरिक्त समय दें या ट्यूशन की व्यवस्था करें।
बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर रिजल्ट देखने की सावधानी
रिजल्ट के समय कई नकली वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पेज गलत जानकारी फैलाते हैं। छात्र और अभिभावक केवल आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in से ही रिजल्ट चेक करें। किसी भी अन्य वेबसाइट से लॉगिन डिटेल्स साझा न करें।
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1: 8वीं कक्षा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट कब आया?
उत्तर: 8वीं कक्षा का रिजल्ट 26 मई 2025 को जारी किया गया है।
प्रश्न 2: 8th Class Result Rajasthan Board कहां देखें?
उत्तर: आप rajshaladarpan.nic.in वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
प्रश्न 3: अगर कोई छात्र फेल हो जाए तो क्या होगा?
उत्तर: वह सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग ले सकता है और पास होने का एक और मौका प्राप्त कर सकता है।
प्रश्न 4: क्या रिजल्ट में सुधार कराया जा सकता है?
उत्तर: हां, यदि रिजल्ट में कोई त्रुटि है तो स्कूल के माध्यम से सुधार करवाया जा सकता है।
रिजल्ट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
कक्षा 8वीं का रिजल्ट केवल योग्यता का प्रमाण है, यह अंतिम नहीं है।
इस रिजल्ट से बच्चों की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है, लेकिन यह भविष्य की गारंटी नहीं होता।
असफलता भी सीखने का एक माध्यम होती है — इससे घबराएं नहीं।
Visit our other blog Click hear